मीरगंज/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियां : शनिवार को मुहर्रम मेला का उद्घाटन नगर पंचायत मीरगंज के मुख्य हाट पर समाजसेवी द्वारा फीता काटकर मेला का विधिवत उद्घाटन किया गया । उद्घाटन समारोह में फीता काटने वालों में मो0 पूनम मुखिया, धीरेन्द्र साह उर्फ़ कटकुन, अनिल चौधरी, गौतम चौधरी, विक्रम आनंद बिट्टू, मुन्ना राही, नवीन कुमार, मुनचुन साह, मेला कमिटी के अध्यक्ष अमजद आलम आदि थे
मेला में मुख्य रूप से ईमली टोल, मस्जिद टोल, जब्बार टोल के खिलाड़ियों ने विभिन्न रूप का करतब दिखाया। करतब दिखाने वाले कलाकारों में अच्छे करतब दिखाने वालों को सम्मानित किया गया । शान्तिरूप से मेला सम्पन्न करने के लिए मुस्लिम कमिटी द्वारा वॉलिंटियर्स तैनात किए गए थे । यातायात को कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए सड़क पर पुलिस की तैनाती थी । जुलूस में तिरंगा झंडा लेकर खिलाड़ियों ने देशभक्ति का मिशाल कायम किया
वहीं हिन्दू समाजसेवियों द्वारा मेला का उद्घाटन करवाकर गंगा यमुना तहजीब का परिचय दिया । वहीं विशाल व खुबशुरत तजिया का चारों मार्ग में घुमाया गया । तजिया देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी । इस तरह नगर पंचायत मीरगंज में शान्तिरूप में मुहर्रम का त्योहार सम्पन्न किया गया । इसके लिए मीरगज प्रशासन की पूरी टीम की कर्बला के सरदारों ने शुक्रिया अदा किया।



Post a Comment