Top News

डकैता में 50 वर्षों से तजिया बनाकर लगती है विशाल मेला

 

मीरगंज/सिटीहलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: शनिवार को मुहर्रम मेला का उद्घाटन   नगर पंचायत मीरगंज के डकैता गांव में मेला का विधिवत उद्घाटन किया गया । उद्घाटन समारोह में  फीता काटने वालों में मोहम्मद बबलू उर्फ अहसन जिया, जया अनवर उर्फ हीरा, मोहम्मद नेहाल, मोहम्मद रहीम, मोहम्मद बेचो, मो0 आफाक, मेला कमिटी के अध्यक्ष बबलू खान आदि थे । मेला में मुख्य रूप से डकैता, डीहटोल, कसमरा टोल, ललितग्राम  के हजारों खिलाड़ियों ने विभिन्न रूप का करतब दिखाया । करतब दिखाने वाले खिलाड़ी अपने पैगम्बर अली साहब, मोहम्मद साहब, हस,हुसैन को याद करते हुए उनके बताए हुए


मार्ग पर चलते  हुए इंसानियत का मिशाल कायम किया । करतब दिखाने वाले कलाकारों में अच्छे करतब दिखाने वालों को सम्मानित किया गया । शान्तिरूप से मेला सम्पन्न करने के लिए मुस्लिम कमिटी द्वारा वॉलिंटियर्स तैनात किए गए थे । यातायात को कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए सड़क पर पुलिस की तैनाती थी । वहीं विशाल व खुबशुरत तजिया का चारों मार्ग में घुमाया गया । तजिया देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी

इस तरह नगर पंचायत मीरगंज के डकैता में  शान्तिरूप से मुहर्रम का त्योहार सम्पन्न किया गया । मोहम्मद बेचो, मोहम्मद रहीम ने बताया कि प्रशानिक सहयोग से यहाँ विगत 50 वर्षों से नेक एवं सच्ची मार्ग पर कुर्बानी देने वालों की याद में मुहर्रम का मेला लगाया जाता है । इसके लिए मीरगज प्रशासन की पूरी टीम को कर्बला के सरदारों ने शुक्रिया अदा किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post