Top News

हरिपुर महमदिया में हिंदू समाज बड़े ही शिद्दत मना रहे हैं मोहर्रम का त्यौहार।

 



कटिहार से गणेश झा की रिपोर्ट



 कटिहार जिले के हसनगंज प्रखंड के जगगरनाथपुर पंचायत स्थित हरिपुर महमदिया गांव में श्रद्धा पूर्वक हिंदू समाज परिवार के लोग पूरी शिद्दत से मोहर्रम का पर्व मनाते हैं। जो एक दिन पूर्व से ही इमामबाड़ा की साफ सफाई एवं रंग रोगन कर सभी लोग पूरी इबादत से मोहर्रम पर्व में अपने-अपने परिवारों के साथ इकट्ठा होकर स्व. छेदी साह के मजार इमामबाड़ा में लिसान खड़ा कर चारो ओर केला के पेड़ लगाकर बड़े ही शिद्दत से मना रहे हैं। मुस्लिम रीति रिवाज के साथ फातेहा कराते हैं। साथ ही ढोल बजाते हुए झरणी गीत गाते हैं। जो यह परंपरा पिछले कई वर्षों से गांव में कायम है।


यहां के हिंदू समाज के परिवार इमाम हुसैन की सदाओं में डूबी है। मौके पर इमामबाड़ा के चारो ओर लोग घूम-घूम कर झरणी गाते हैं। मौके पर स्थानीय लोगों में शंकर लाल साह, राजू साह, बिकास साह, जय प्रकाश साह, रीना देवी, शंकर यादव, वार्ड सदस्य बबलू महलदार, दीपक कुमार साह आदि ने कहा कि गांव में करीब सौ वर्ष पूर्व से स्वर्गीय छेदी साह के मजार पर मुहर्रम के मौके पर मुस्लिम रीति रिवाज से हमलोग पर्व मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पूर्वजों ने इसकी शुरुआत किया था। उसके बाद से हमलोग निष्ठा पूर्वक मोहर्रम पर्व मनाते आ रहे हैं। ताकि आने वाले पीढ़ी एवं समाज में सद्भाव व श्रद्धा बना रहे। बताया कि हरिपुर महमदिया गाँव मे हिंदू समाज के लोग बसें हैं। इस गांव के पांच किलोमीटर के बाद मुस्लिम गाव है। इस दौरान पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल, मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, पूर्व वार्ड सदस्य अब्दुल वाहिद ने कहा कि यह मोहर्रम का पर्व आपसी भाईचारा और श्रद्धा का प्रतीक है। इस त्यौहार के माध्यम से आने वाले पीढ़ी को भाईचारा का संदेश मिलेगा। गांव के लोग इस पर्व के मौके पर लाठी खेलते हैं। इमाम हुसैन का जयकारे भी लगाते हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज के परिवार विधि विधान के साथ यह त्यौहार मनाते आ रहे हैं। यह परंपरा प्रखंड व जिला के लिए एक मिसाल है। इसी क्रम में हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में शांति पूर्ण माहौल में मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post