बैसा/सिटीहलचल न्यूज़
पूर्णियाँ:शहादत का पर्व मुहर्रम प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को सुबह से ही प्रखंड क्षेत्र में मुहर्रम को लेकर हर्ष - उल्लास दिखाई देने लगा था। इस बार जुलूस की खासियत रही कि लोग हुड़दंग से दूर पूरे उत्साह के साथ मुहर्रम मनाते दिखे। जुलुस में लाठी डंडे से शामिल लोग अपना अपना करतब दिखाते थे
प्रखंड क्षेत्र के शीशाबाड़ी कर्बला हाट, अरहल ,कंफलिया , बौलान ,पल्सबाड़ी , मंगलपुर सहित आदि कर्बला मैदानों पर जंगियों द्वारा करतब दिखाया गया। वहीं मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर सुबह से ही पुलिस - प्रशासन की मुस्तैदी देखी गई
खासकर शीशाबाड़ी कर्बला मैदान पर इस बार ड्रोन कैमरे से नजर रखी गई थी। मुहर्रम पर्व को लेकर रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ,अनगढ़ थाना अध्यक्ष सोफिया प्रवीण लगातार अपने - अपने क्षेत्र के कर्बला मैदान का जायजा ले रहे थे।



Post a Comment