Top News

फिजूलखर्ची विवाद में पति पत्नी का दुखद अंत, ग्रामीण स्तब्ध



कोढ़ा/ शंभु कुमार 



कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत रौतारा थाना क्षेत्र के धरमैली गांव में घरेलू विवाद में पति ने पहले अपने पत्नी की जान ले ली फिर पेड़ से लटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। वही घटना के बाद गाँव मे हड़कंप मच गया है।बताया जाता है कि धर्मेन्द्र मंडल का सुबह अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई कि धर्मेंद्र ने घास काटने वाले कचिय से पत्नी की हत्या कर दी और घर से फरार हो गया।


वहीं घटना के बाद चीख पुकार सुनकर ग्रामीण धर्मेंद्र के घर पहुँचे और फरार धर्मेंद्र की खोज शुरू की। वही घर के कुछ दूरी पर बांस के पेड़ से धर्मेंद्र का भी रस्सी से झूलता शव बरामद हुआ। वही परिजन में बताया कि धर्मेंद्र खर्चीला था,उसकी पत्नी पैसे बर्बाद करने पर रोकती थी, जो धर्मेंद्र को नागवार गुजरा। आज सुबह भी दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ। जैसे ही बच्चें स्कूल गए धर्मेंद्र ने घटना को अंजाम दे दिया। घटना को लेकर महिला के परिजन ने पूरे परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना की सूचना पाकर रौतारा थानाध्यक्ष और डीएसपी मौके पर पहुँच शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जाँच कर रही है। 



  अपनी ही पत्नी की धारदार नकुले हथियार से हत्या कर दी।खुद भी धर्मेंद्र मंडल गांव के ही समिप बासवारी में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर लिया ।वही मृतक महिला की मंझली बहन फुलहरा मनसाही थाना क्षेत्र निवासी ने लड़के पक्ष पर आरोप लगाती हुई बताई की सब मिलकर हमारी बहन को गला सब काट काट कर हत्या कर दी है हत्या बाद इनके पति सोचा अब हम नहीं बच पायेंगे इस भय से लड़के ने भी आत्म हत्या कर ली ।वही घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी व रौतारा थाना अध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर कर जांच में जुट गई हैं। पुलिस ने बताया की प्रथम दृष्टया में घटना की आरंभिक जांच से पता चलता है घटना क्रम में एक कमरें में धर्मेंद्रर मंडल के द्वारा नकुले हथियार से अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है वहीं विवाद के पिछे का कारण आपसी विवाद है जिसमें कि पैसे की बर्वादी को लेकर पत्नी के द्वारा विरोध की जा रही थी। इसी बिच इनके बच्चे जब स्कूल गए हुए थे । बच्चे के स्कूल जाने के बाद दोनों पति पत्नी के बिच विवाद छिड़ गई जिससे की इस घटना को अंजाम दिया गया।वही पुलिस के द्वारा हर पहुलुओ पर विन्दुबार जांच की जा रही ताकी हत्या के पिछे और भी कोई कारण होते हैं तो उसकी भी जांच की जाएगी।वही मौके पर डीएसपी कटिहार,रौतारा थाना अध्यक्ष,कोलासी भाजपा मंडल अध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह व कई ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post