Top News

मुहर्रम को लेकर ओपी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव 

पूर्णियां : जिले के भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र के बलिया ओ पी परिसर में मुहर्रम पर्व लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष सदानंद शाह की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से की गई। बैठक में शांति समिति के अस्थाई सदस्य जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी तथा गणमान्य लोग एवं सभी पदाधिकारी गण ने भाग लिया


बैठक को संबोधित करते हुए थाना अध्यक्ष सदानंद शाह ने कहा कि मोहरम पर्व हिंदू और मुसलमानों का नहीं यह भारतीयों का त्यौहार है ।इसलिए सभी मिलजुल कर मनाएं। कहा कि पूर्ण शांति एवं आपसी सद्भाव के साथ मोहर्रम पर्व मनाया जाए


थानाध्यक्ष ने कहा कि जुलूस में कोई भी मोहर्रम कमेटी के सदस्य शराब या किसी भी प्रकार का नशा पीकर नहीं शामिल होंगे उस पर कड़ी नजर रखी जाएगी अगर कोई भी व्यक्ति शराब पीते हुए नजर आए तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर लगभग सभी जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post