Top News

जाम से मुक्ति एवं यात्रियों के सुविधा हेतु टेंपू, एवं टोटो स्टैंड चिन्हित करने एवं निर्माण करने के आलोक में जिला पदाधिकारी द्वारा की गई बैठक

पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव 

पूर्णियां : श्री कुन्दन कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी पूर्णिया,सहायक समाहर्ता,नगर आयुक्त,अपर समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी पूर्णिया सहीत पूर्णिया आॉटो एवं टोटो चालक संघ इकाई के साथ बैठा की गई।तत्पश्चात कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।नगर आयुक्त पूर्णिया को टेंपू एवं टोटो हेतु चिन्हित स्थलों को पिलर से फेंसिंग कर टेंपू एवं टोटो को पार्क करने हेतु बॉक्स मार्किंग कराने का निर्देश दिया गया।टेंपू एवं टोटो स्टैंड में किराया तालिका लगाने का निर्देश दिया गया।टेंपू एवं टोटो स्टैंड में साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया।यात्रियों के सुविधा हेतु टेंपो टोटो स्टैंड के पास Moduler toilet हेतु स्थल चिन्हित कर अग्रेतर कार्रवाई करने का निर्देश नगर आयुक्त पूर्णिया को दिया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात पूर्णिया को चिन्हित स्थल के अन्यत्र टेंपू एवं टोटो खड़े करने वाले चालकों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत फाईन करने का निर्देश दिया गया


टेंपू एवं टोटो संघ के सदस्यों एवं अध्यक्ष को अपने संघ के चालकों को इस संबंध में जागरूक करने का निर्देश दिया गया तथा चालकों को टेंपू एवं टोटो स्टैंड के अन्यत्र वाहन खड़े करने एवं यात्रियों को चढ़ाने एवं उतारने के प्रति सचेष्ट करने का निर्देश दिया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी, सदर पूर्णिया को अनाधिकृत एवं गैर पंजीकृत टोटो पर ड्राइव चलकर प्रतिबंधित करने एवं जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी को सभी गैर पंजीकरण टोटो को पंजीकृत कराने का निर्देश दिया गया।वैसे चालक जिनके द्वारा बार-बार नियमों का उल्लंघन कर गैर चिन्हित जगहों पर वाहन खड़ी की जा रही है। उनका चालक अनुज्ञप्ति नियमानुसार रद्द करने का जिला परिवहन पदाधिकारी पूर्णिया को दिया गया निर्देश।अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया को रेलवे ओवर ब्रिज खुश्कीबाग पर सीढ़ियों के द्वारा आने वाले यात्रियों को रोकने हेतु रेलवे से समन्वय स्थापित कर अग्रेतर कार्रवाई करने का दिया गया निर्देश।चिन्हित छः स्थानों पर टोटो एवं टेंपू स्टैंड चिन्हित कर निर्माण कराने का निर्णय लिया गया। 1,पूर्णिया बस स्टैंड के सामने विकास बाजार के आगे सड़क किनारे टोटो एवं टेंपू स्टैंड चिन्हित किया गया है


2,आर एन साह चौक पर होटल होली डे इंटरनेशनल के दूसरी तरफ चौक से टैक्सी स्टैंड तक टोटो एवं टेंपू स्टैंड चिन्हित किया गया है।3,गिरजा चौक पर गिरजा चौक से पूरब भाग मानस भारती स्कूल तक टोटो एवं टेंपू स्टैंड के निर्माण हेतु चिन्हित किया गया।4,गिरजा चौक से जिला वन कार्यालय पूर्णिया तक टोटो एवं टेंपू स्टैंड हेतु चिन्हित किया गया है।5,लाइन बाजार में सदर अस्पताल के समीप पूर्व से टोटो एवं टेंपू स्टैंड हेतु स्थल चिन्हित है। जिसे बॉक्सिंग कर चिन्हित करने का निर्देश नगर आयुक्त नगर निगम पूर्णिया को दिया गया।6:----कटिहार मोड़ पर कटिहार मोड़ से बैलौरी के तरफ 100 मीटर तक टोटो एवं टेंपू स्टैंड हेतु स्थल चिन्हित किया गया। 7---जीरो माइल में टोटो एवं टेंपू स्टैंड  चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।टेंपू एवं टोटो चालकों को विशेष प्रस्थिति में पार्क करने या यात्री को उतारने के लिए सड़क के कालीकरण से नीचे गाड़ी खड़ी करने का निर्देश अध्यक्ष टेंपू एवं टोटो  चालक संघ को दिया गया।सभी अध्यक्ष टेंपू एवं टोटो चालक संघ को सभी चालकों की सूची बनाकर नगर आयुक्त,पूर्णिया को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्ष यातायात को यात्रियों के सुविधा हेतु टोटो एवं टेंपू स्टैंड के पार्किंग का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post