Top News

मणिपुर हिंसा के खिलाफ कॉंग्रेस सेवा दल का प्रदर्शन

पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

 मणिपुर में हो रहे लगातार हिंसा, महिला उत्पीड़न के खिलाफ बिहारग कांग्रेस सेवादल प्रभारी मो. अफरोज खान साहब के निर्देशानुसार पूर्णिया जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष  एस एम झा के नेतृत्व में विशाल जनाक्रोश मार्च एवं धरना कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष एस एम झा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अत्याचारों से अब पूरा देश ठगा हुआ, लूटा हुआ और मर्माहत महसूस कर रहा है। जब मणिपुर की बहनों की अस्मत लूटी जाती है


तो पूरा देश खून का आंसू बहाता है लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी चुप्पी साधे बैठे रहते हैं। उन्होंने कहा कि हर जोर जुल्म की टक्कर में कांग्रेस अपने देशवासियों के साथ खड़ी थी, खड़ी है और आगे भी अहर्निश खड़ी रहेगी।आज के इस कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्णिया जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष श्री एस एम झा ने किया वहीं इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के कई वरिष्ठ साथियों ने भी सहभागिता निभाया जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव, उदय झा, कांग्रेस यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव

करण यादव जिला कांग्रेस के मोहम्मद मिस्टर,  मोहम्मद शफीक आलम, अखिलेश कुमार, अल्पसंख्यक कांग्रेस के अजमेर करीम, जिला कांग्रेस सेवादल के सचिव दिलीप कुमार मंडल, महासचिव रिजवान तनवीर, रोहित सिंह,  विनीत कुमार, गणपति कुमार, आजाद कुमार सत्यम कुमार, शिवम कुमार,  जिला कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष अनिल राम,  सचिव पंकज राम के साथ ही साथ कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी, समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post