Top News

मणिपुर घटना को लेकर जन अधिकार पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका

 

किशनगंज/इमरान हाशमी 

 किशनगंज शहर के पश्चिम पाली चौक पर मणिपुर में महिला के साथ हुई घटना के विरुद्ध में जन अधिकार पार्टी ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। मालूम हो की विरोध प्रदर्शन पार्टी के जिलाध्यक्ष व जीप सदस्य इंजीनियर नासिक नादिर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की


वहीं  जिलाध्यक्ष नासिक नादिर ने कहा कि मणिपुर महिलाओं के साथ हुए घटना के विरोध में जनाधिकार पार्टी के सुप्रीमो राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देश पर किशनगंज सहित राज्य के सभी जिलों में गृहमंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है

घटना अत्यंत निंदनीय है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। इस मामले में सरकार को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए। कार्यक्रम में छात्र जिलाध्यक्ष इम्तियाज नसर, जिला युवा शक्ति कार्यकारी अध्यक्ष आसिफ आलम,युवा जिला प्रधान महासचिव मुसर्रफ उर्फ खुरखुन, इंतेखाब दानिश, वसीम रज़ा बेलवा पंचायत अध्यक्ष सबील सहित अन्य शामिल थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post