समस्तीपुर/सिटीहलचल न्यूज़
अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर बिहार प्रदेश पंच सरपंच संघ ने समस्तीपुर जिलाधिकारी के समक्ष धरना प्रदर्शन सभा किया, जिसका नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने किया
प्रदर्शन में पंच सरपंचों व न्यायकर्ता के साथ अन्याय करना बंद करो, न्यायकर्ता को न्याय दो, एम एल सी चुनाव का वोटर बनाना होगा, सम्मान सुरक्षा सुविधा वेतन बीमा भत्ता पेंशन अधिकार देना होगा, ग्राम कचहरी को सर्व सुविधा संपन्न करो, वेतन वृद्धि करो, लंबित वेतन जल्द भुगतान करो, रिक्त पद चपरासी कंप्यूटर आपरेटर अमीन न्याय मित्र न्याय सचिव का बहाली जल्द करो, आदि नारों को बुलंद किया गया
श्री यादव ने कहा कि सरकार प्रशासन पंच सरपंचों के साथ सौतेला व्यवहार, उपेक्षा अनदेखी कर रही है, कहने को मजिस्ट्रेट का पावर, किंतु किसी प्रकार का सम्मान व कोई महत्व नहीं दिया जाता है। अतः न्यायकर्ता को न्याय दिया जाय।सभा की अध्यक्षता समस्तीपुर जिलाध्यक्ष महेश राय ने करते हुए कहा कि सरकार एवं प्रशासन पंच सरपंचों के वाजिब मांग पूरा नहीं कर रही है। जल्द न्याय कर्ता के साथ न्याय दे।प्रदर्शन में चंद्रहास यादव अविनाश कुमार मधुबाला देवी ललिता देवी मुरली कुमार संतोष कुमार कन्हैया कुमार विनोद प्रसाद सिंह हेमंत कुमार राजा ठाकुर खुशबू देवी आदि पर सरपंच ने भाग लिया।तत्पश्चात जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।