Top News

बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा का जिला अधिवेशन सम्पन्न

पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

आज स्थानीय अंबेडकर सेवा सदन पूर्णिया में बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा का जिला अधिवेशन आर.डी गौतम (पूर्णकालिक ) कोशी सह पूर्णिया कमिश्नरी के बामसेफ प्रभारी  की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बहुजन समाज के विभिन्न चिंतक ,विचारक एवं बुद्धिजीवियों ने इस कार्यक्रम में प्रमुखता से भाग लिया।नगर  के विभिन्न मुहल्लों एवं सभी प्रखंडों से एससी/एसटी/ओबीसी एवं धर्म परिवर्तित अल्पसंख्यक समुदाय से सैकड़ों लोग सदन के सभागार में उपस्थित थे। बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी सह विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर आलोक कुमार ने कहा कि आज आजादी के 75वर्षों के बाद भी हमारा बहुजन समाज अपने हक और अधिकारों को नहीं पा सका है। पूर्णकालिक सह कोशी एवं पूर्णिया बामसेफ प्रभारी ने बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा का उद्देश्य एवं कार्यों के बारे में विस्तार से बताया


उन्होंने कहा कि 24वां बामसेफ राज्य अधिवेशन की तैयारी के अंतर्गत यहां इस एक दिवसीय जिला अधिवेशन का आयोजन किया गया है। अधिवेशन में इनकम टैक्स  के पूर्व अधिकारी अमरनाथ सिंह, हरिलाल पासवान एससी एसटी बुद्ध विचार मंच के जिलाध्यक्ष,दीपनारायन पासवान, जिलाध्यक्ष बामसेफ पूर्णिया,राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष बम-भोला साहनी,तैलिक-साहू महासभा के जिलाध्यक्ष सोपाल साह, बुद्धिष्ट इंटरनेशनल नेटवर्क के प्रधाना महासचिव श्यामबाबू कुशवाहा, जिलाध्यक्ष शंभू प्रसाद दास, आदिवासी विकास परिषद से विजय उरांव, आदिवासी महिला कटिहार से इन्दिरा देवी,रेणु साध्वी,चम्पा साध्वी,नन्द किशोर बाबा कबीर पंथी मधेपुरा, किसान नेता अनिरुद्ध मेहता,मासुम राजा अंसारी, मनोज कुमार विश्वकर्मा

मोहम्मद यहिया आलम,तबारक हुसैन, दिनेश प्रसाद दास मजदूर नेता, दिनेश शर्मा, इंजीनियर सुरेश प्रसाद शर्मा, शम्भू मल्लिक,वासुदेव उरांव,म . अकबर अंसारी,वनेश लाल उरांव, योगेन्द्र राम, अधिवक्ता राणा प्रसाद यादव, अधिवक्ता प्रशांत मधुकर, अधिवक्ता हेमंत कुमार, उपेन्द्र कुमार यादव, दिनेश शर्मा आदि वक्ताओं ने अपने विचारों को प्रमुखता से प्रकट किया। भारत मुक्ति मोर्चा के जिला प्रधान महासचिव बबलू गुप्ता ने मंच संचालन का कार्य किया। भारत मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post