Top News

किराना ब्यवसायी को अपराधियो ने मारी गोली

 


कटिहार/ गणेश झा 

कटिहार जिले के प्राणपुर प्रखंड  थाना क्षेत्र के रानीगंज गांव में शनिवार की बीते रात्रि दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों के द्वारा रानीगंज गांव निवासी रमेश कुमार मंडल किराना व्यवसाई को गोली मारकर जख्मी कर दिया। उक्त गोली की आवाज सुनकर  स्थानीय ग्रामीणों भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल मंडल को आनन फानन में इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर लेकर गया


जहां चिकित्सकों की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया है। ज्ञात हो कि किराना व्यवसाई रमेश कुमार मंडल बस्तौल चौक से अपना किराना दुकान बंद कर अपने घर रानीगंज जा रहा थे ।पूर्व से घात लगाए बैठे दो अज्ञात अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है

उक्त घटना को लेकर प्राणपुर थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस के द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उक्त घटना को लेकर प्राणपुर थाना क्षेत्र के चौक चौराहों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post