Top News

भारतीय योग संस्थान ने श्री प्रकाश लाल जी की 14 वी पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में मनाई

पूर्णियाँ/सिटीहलचल न्यूज़

 भारतीय योग संस्थान के महामाया मंदिर केंद्र पूर्णिया पर श्री प्रकाश लाल जी की 14 वी पुण्यतिथि को स्मृति दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर जिला प्रधान डॉ एस.के सिन्हा, संगठन मंत्री सतीश चंद श्रीवास्तव, केंद्र प्रमुख ममता श्रीवास्तव,  उप केंद्र प्रमुख आरती सिन्हा के अतिरिक्त सीमा देवी,  रीता देवी, संगीता सिन्हा महेश प्रसाद सिन्हा, सच्चिदानंद सिन्हा अजय कुमार सिन्हा,रंजीत, दीपक अजय, ललित,मनोज, हीरालाल गुप्ता की उपस्थिति रही । सतीश चंद्र श्रीवास्तव ने प्रकाश लाल जी के बारे में विस्तृत बातें बताई एवं भजन की प्रस्तुति दी । डॉ एसके सिन्हा के द्वारा योग का हमारे स्वास्थ्य के ऊपर प्रभाव  इस विषय पर वक्तव्य दिया गया 


ममता श्रीवास्तव ने श्री प्रकाश लाल जी की जीवनी का परिचय दिया और आरती सिन्हा  के द्वारा प्रकाश लाल जी के ऊपर कविता पाठ किया गया । रीता देवी और संगीता देवी के द्वारा योग के ऊपर प्रकाश डाला गया एवं उन लोगों ने अपने अनुभव व्यक्ति किए ।उपस्थित बच्चों ने भी कार्यक्रम दिया । इस दौरान कई सारे योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया । मंच संचालन रीता देवी के द्वारा किया गया । धन्यवाद ज्ञापन सच्चिदानंद सिन्हा के द्वारा किया गया । विश्व शांति के लिए शांति पाठ के बाद कार्यक्रम की समाप्ति हुई 

  इसके अतिरिक्त स्मृति  दिवस का आयोजन पूर्णिया कॉलेज केंद्र पर किया गया जिसमें मुख्य रुप से जिला प्रधान श्री अजीत लाल एवं एसके मंडल उपस्थित थे । ग्रीन पार्क  केंद्र पर प्रांतीय मंत्री विमल कोचर एवं पुष्पा कोचर जी उपस्थित थे । जगदंब स्कूल केंद्र सिपाही टोला पर श्री विमल किशोर चौधरी,  अशोक पाठक एवं दयानंद उपस्थित थे । दुर्गा मंदिर केंद्र मधुबनी में अभिमन्यु सिंह उपस्थित थे ।  बीबीएम केंद्र पर प्रांतीय प्रधान श्री बी पी पाटोदिया जी, जिला प्रधान अजय कुमार सिंह,  जिला मंत्री कैलाश मंडल की उपस्थिति रही । बीबीएम केंद्र पर विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया जिसमें हमारे बहुत सारे साधक एवं साधिकाओं ने इसका लाभ उठाया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post