अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड क्षेत्र के डहुआबाड़ी पंचायत अंतर्गत टीकाकरण अभियान के दौरान जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ विनय मोहन एवं अमौर रेफरल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरकतुल्लाह एवं बीएचएम सुधांशु शेखर झा द्वारा डहुआबाड़ी पंचायत के वार्ड नंबर 6 में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एएनएम द्वारा बताया गया कि बहुत से महिलाएं द्वारा बच्चों को डीपीटी, एमएमआर एवं पेंटा सुई दिलाने से इनकार किया जा रहा है
जिसमें डॉक्टर बरकतुल्लाह द्वारा सभी अभिभावकों को समझा-बुझाकर लोगों को जागरूक कर एएनएम के माध्यम से टीका भी दिलाया गया एवं टीका दिलाने के लिए समय-समय पर तैयार भी कराया गया। वहीं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी विनय मोहन द्वारा अभिभावकों को जानकारी दी गई कि बच्चे को टीका दिलाने से बहुत से रोगों से बचाया जा सकता है। आगे होने वाली बीमारी से बचाया जा सकता है यह बच्चे के लिए बहुत जरूरी है लोगों को समझा-बुझाकर राजी किया गया। अगले टीकाकरण अभियान के दौरान टीका लेने के लिए तैयार कराया गया
बताते चलें कि साक्षरता के अभाव में ग्रामीण परिवेश में लोग टीका लगाने से कतराते हैं हालांकि बहुत से लोगों में अभी भी जानकारी का अभाव है,तरह- तरह की भ्रांतियां लोगों में फैली हुई है जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को समझाया ताकि अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें।



Post a Comment