बायसी / मनोज कुमार
पूर्णियां : जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं डी डी सी साहिला ने बुधवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अनुमंडल पदाधिकारी के साथ एक बैठक किया , जिनमें अनुमंडल एवं प्रखंड के कई पदाधिकारी मौजूद थे . बैठक के बाद जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बनने जा रहे नए हॉस्पिटल का मुआयना किया और जल्द से जल्द काम शुरू करने का निर्देश दिया . नए हॉस्पिटल के दूसरी मंजिल पर प्रसव कक्ष बनने पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि ऐसे में ड्राइवरी पेशेंट को ऊपर चढ़ने में काफी परेशानी होगी
यदि इसे नीचे बनाया जाता तो ड्राइवरी पेशेंट को परेशानी नहीं होती .जिला पदाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और वहां के विधि व्यवस्था को देखा . वहां के बाद जिला पदाधिकारी ने चांदपुर भसिया पहुंचे ,जो महानंदा नदी के किनारे हैं और चांदपुर भसिया में ही कटाव निरोधक कार्य शुरू होने वाला है . वहां कटाव निरोधक कार्य के लिए विभागीय पदाधिकारी को कई तरह के दिशा निर्देश दिए. भसिया के बाद जिला पदाधिकारी के टीम श्रीपुर मल्हार टोली पंचायत के कालू मस्तान टोला पहुंचे
वहां पहुंचकर उन्होंने कटाव निरोधी कार्य को देखा और उसे जल्द से जल्द पूरा करने के लिए कहा . इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी कुमारी तोसी , प्रखंड विकास पदाधिकारी नूतन कुमारी , अंचल पदाधिकारी मोहम्मद इस्माइल ,कार्यक्रम पदाधिकारी राजकुमार चौधरी समेत कई अनुमंडल एवं प्रखंड के कर्मी मौजूद थे .



Post a Comment