Top News

रेल हादसे में मारे गए लोगों को कैंडल जलाकर दी श्रदांजलि

 


धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: उड़ीसा के बालासोर में हुए रेल हादसे में हताहत हुए लोगों को धमदाहा में कैंडल मार्च निकालने के साथ 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन धमदाहा भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए


एवं धमदाहा हाई स्कूल खेल मैदान में एकत्रित होने के बाद यहीं पर कैंडल मार्च निकाला गया एवं 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि उड़ीसा के बालासोर में जो हादसा हुआ है दिल को झकझोरने वाला है

इस घटना में धमदाहा प्रखंड के भी 3 लोगों की मृत्यु हुई है हमारी संवेदना है उन परिवार के साथ है। इस मौके पर अशोक साह मिंकु पुअर नीतीश कुमार प्रभाकर ठाकुर टिंकू अग्रवाल हितेश गांधी समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post