किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़
टाउन थाना पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में नामांकन के नाम पर धोखाधड़ी करने वालें गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल किया है। मालूम हो की शहर के रोल बाग एवम तेउसा में संचालित ख्वाजा गरीब नवाज मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ मो अली सिद्धिकी के विरुद्ध असम के बरपेटा जिला निवासी रमजान अली अहमद के द्वारा 14 लाख रूपए ठगी किए जाने को लेकर टाउन थाना में मामला दर्ज करवाया गया था। एसपी डॉ इनामुल हक ने बताया की आवेदन के आधार पर किशनगंज थाना कांड सं0-230 / 22, दि०- 06.06.23 धारा-419/420/406 / 467 / 468 / 471 / 120 (बी) भा०द०वि० के अन्तर्गत डॉ० मो0 अली सिद्दीकी एवम काजी तौफिक इस्लाम (मैनेजिंग डायरेक्टर ) साल्टेक लेक स्ट्रिीट नं0-18) ई०पी० ब्लॉक / सेक्टर-05 कोलकाता 91 ऑपोजीट मिडिया सिटी बिल्डिंग विधान नगर के विरूद्ध दर्ज किया गया
जिसके बाद मामले का अनुसंधान गठित पुलिस टीम के द्वारा किए जाने के बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ ।एसपी ने बताया की जांच के क्रम में पता चला कि उक्त अभियुक्त द्वारा पूर्व में भी कई लोगों से मेडिकल कॉलेज में दाखिला कराने हेतु फर्जीवाड़ा कर ठगी किया जाता था।जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर डॉ० मो० अली सिद्दीकी को किशनगंज बस स्टैण्ड से गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है ।एसपी ने बताया की काजी तौफीक इस्लाम के खाते को फ्रिज करवाया गया है एवं कुछ पैसा वापस दिलवाया गया है। एसपी ने बताया की ख्वाजा गरीब नवाज मेडिकल कॉलेज एवं सहयोगी संस्था पानोवा स्टार्स एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड की मान्यता को रद्द करने हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है
वही पुलिस के द्वारा बंगाल स्थित ट्रस्ट के संबंध में कोलकाता पुलिस को ठगी के बारे में अवगत करा दिया गया है। एसपी ने कहा की जांच के क्रम में यह भी खुलासा हुआ है की ऐसा कोई मेडिकल कॉलेज नहीं है।वही एसपी डॉ हक ने आम नागरिकों से सावधान रहने की अपील की है और कहा की लोगो को यह जानकारी होनी चाहिए की मेडिकल या फिर इंजीनियरिंग में नामांकन के लिए पहले परीक्षा पास करना होता है उसके बाद ही दाखिला लिया जाता है। इस कांड के उद्भेदन में पु०अ०नि० कलीम आलम, रूदल कुमार अनुज कुमार शामिल थे।



Post a Comment