पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियां : बड़हरा कोठी (रघुवंशनगर ओपी) थाना अंतर्गत अपहरण की घटना का पर्दाफाश किया गया है। मामले में तीन (03) अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया गया हैं।बताया जाता है कि बरहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया था। जिस संदर्भ में बड़हरा कोठी थाना कांड संख्या-214/23 दिनांक-27.05.23 धारा-363/365 भा द वि दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा एक टीम का गठन किया गया था
गठित पुलिस टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में मानवीय साक्ष्य संकलन एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कांड का सफल उदभेदन करते हुए तीन (03) अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य सामने आया कि गिरफ्तार दो अभियुक्तों के द्वारा स्वीकार किया कि अपहरण नही किया गया, बल्कि जिसका अपहरण का आरोप है। दोनों अपहरणकर्ता एवं अपहृत, तीनो एक चोरों का गिरोह है। उनके द्वारा मोबाइल पर बोले कि सांसद अपने पोते को मारने की सुपारी दिया है
तथा 4 लाख में यदि अपहृत अपने नाना रामबाग वाले के घर से 50 हज़ार चुरा कर देगा तो, 4 लाख में आधा हिस्सा देंगे। दोनो ओरलाह आकर अपहृत को ले गए और उनके के नाना घर से 50 हज़ार रुपये और दो लैपटॉप चोरी किये फिर आपस मे बांट लिए। तत्पश्चात अपहृत अपने हिस्से का रुपया लेकर दिल्ली चला गया ऐश मौज किया रुपया ख़त्म हो गया तो वापस आ गया। बेलोरी में अपने बड़े पापा के घर आ गया सूचना मिलने पर उसे पकड़ा गया। उसने भी अपना दोष स्वीकार कर लिया।



Post a Comment