पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
बुधवार को पूर्णिया नगर निगम बोर्ड की समीक्षात्मक बैठक नगर निगम के संवाद कक्ष में संपन्न हुई l इस बैठक में वार्ड नंबर 24 की वार्ड पार्षद श्रीमती राखी देवी ने( 1) नेवालाल चौक से लेकर रजनी चौक होते हुए लखन लखन चोक तक सड़कों का निर्माण,( 2)नेवालाल चौक से पंचायत भवन तक सड़कों का निर्माण सहित 43 सड़कों का मामला बोर्ड की बैठक में प्रमुखता से रखी l( 3)मांग पत्र में 2018 ईस्वी में बिजली पोल के सर्वे के अनुसार 185पोल में लाइट लगाने की आवश्यकता है जिसमें वर्तमान में मात्र 40 पोल पर लाइट आवंटित कर लगाया गया है, भीषण गर्मी एवं बरसात को देखते हुए शेष 145 लाइट अभिलंब लगाने की आवश्यकता है
इसे अविलंब आवंटन की जाए,(4 )एनजीओ द्वारा जो होल्डिंग टैक्स आम घरों से वार्ड नंबर 24 में वसूली की जा रही है इस वसूली में भारी अनियमितता है ,आम लोगों का भयादोहन आर्थिक रूप से हो रहा है l अतः पूर्व की भांति नगर निगम कर्मचारी द्वारा ही आम घरों से होल्डिंग टैक्स की वसूली की जाना अनिवार्य है l(5 )एक कदम स्वच्छ भारत की ओर जाने के लिए घर-घर कचरा उठाओ का अभियान वार्ड नंबर 24 में सही रूप से नहीं चल रहा है l (6 )240 लीटर प्लास्टिक का डस्टबिन कुल 140पीस वार्ड नंबर 24 में शीघ्र आवंटित की जाए l (7)रजनी पार्क से पीछे भगेलु साह नाला ठाकुरबारी होते हुए वार्ड नंबर 24 पंचायत भवन होते हुए
हरदा नदी तक बरसात से पहले अतिक्रमण मुक्त कर पूर्ण गहराई तक सफाई करते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए l बरसात के दिनों में वार्ड नंबर 24 की सभी प्रमुख सड़कों में बरसात के पानी से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है इसलिए बरसात से पूर्व इस कार्य को की जाना आवश्यक है l मांग पत्र में राखी देवी ने कही है कि नगर निगम की महापौर विभा कुमारी एवं सशक्त स्थाई समिति को पूर्णिया शहर की जनता की समस्या से कोई लेना-देना नहीं है, सिर्फ खानापूर्ति के लिए बोर्ड की बैठक कर मनमानी एवं तानाशाही वाला कार्य कर रही है, पूर्णिया नगर निगम की जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी l वार्ड पार्षद राखी देवी ने मांग पत्र नगर निगम महापौर, उपमहापौर एवं नगर विकास से संबंधित सभी प्रमुख पदाधिकारियों को दी है l



Post a Comment