Top News

बलात्कार के आरोपी के घर चस्पा गया इश्तेहार

 


बैसा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ:;रौटा पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपकाया । अब इसके बाद कुर्की - जब्ती की कार्रवाई होगी। रौटा थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि रौटा थाना कांड संख्या - 143/22 के फरार आरोपी सरोज उर्फ शहरोज के घर रौटा थाना क्षेत्र


अंतर्गत नंदनिया गांव में उक्त आरोपी के घर इश्तेहार चिपकाया गया है। आरोपी के फरार रहने के कारण अनुसंधानकर्ता संजय चौबे  ने न्यायालय में आरोपी की घर की कुर्की के लिए आवेदन दिया था। उक्त आवेदन के आलोक में न्यायालय से इश्तेहार चिपकाने का आदेश निर्गत हुआ है

थानाध्यक्ष ने बताया कि अगर अभी आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसके घर की कुर्की - जब्ती की जायेगी। वैसे उसकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post