Top News

कसबा के मुख्य पुल हुआ पूरी तरह छतिग्रस्त ,दे रही बड़ी दुर्घटना की संकेत

 

कसबा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: कस्बा नगर परिषद स्थित  मदरसा चौक से दोगच्छी जाने वाले मार्ग पर बने लोहे का पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, फिलहाल बैरिकेडिंग कर चार पहिया वाहन को आने जाने से रोक दिया गया है। स्थानीय लोगों ने पुल के क्षतिग्रस्त होने की सूचना बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य मंत्री मोहम्मद आफाक आलम को दिया। सूचना मिलते ही मंत्री जी ने अपने छोटे भाई मोहम्मद सालिक हुसैन को ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ पुल का निरीक्षण करने भेजा


पुल का निरीक्षण करने पहुंचे ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता निकेत कुमार, सहायक अभियंता, अमित कुमार ने पुल के चारो दिशा में घूम कर निरीक्षण किया साथ ही उन्होंने कहा कि लोहे का पुल काफी पुराना है और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पुल से आवागमन प्रभावित हो गया है। जल्द ही नया आरसीसी हाईवे पुल के निर्माण को लेकर विभाग को लिखित रूप में सूचना दिया जाएगा। वही मंत्री के भाई मोहम्मद सालिक हुसैन ने कहा कि यह सड़क काफी बिजी है कई पंचायत को जोड़ती है

इस सड़क से आए दिन छोटी बड़ी वाहन चार पहिया वाहन का आवाजाही होता है। पुल क्षतिग्रस्त होने से आम आदमी को परेशानी बढ़ गई है नए पुल का निर्माण कार्य विभाग द्वारा प्रयास कर जल्द से जल्द कराई जाएगी। निरीक्षण के दरमियान स्थानीय ग्रामीण मंजूर मिकरानी, नूर मोहम्मद, मोहम्मद आसिफ अंसारी इत्यादि लोग मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post