कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़
कुरसेला। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुरसेला के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरलाल ने बुधवार को एक टीबी से ग्रसित मरीज को गोद लिया। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीबी निश्चय मित्र योजना के तहत मरीज को गोद लेकर देखरेख की जिम्मेदारी ली गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मीयों द्वारा टीबी से ग्रसित मरीज को फुड पॉकेट दिया गया
चिकित्सक पदाधिकारी डॉ अमरलाल ने बताया कि कुरसेला बस्ती निवासी टीबी के मरीज उमेश पासवान को गोद लेकर उनको स्वास्थ्य होने तक देखरेख करने की जिम्मेदारी ली गई है। उन्होंने बताया कि 6 माह तक मरीजों की देखरेख कर रोग से लड़ने के लिए भी उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा
मौके पर डॉ एसएन शर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक मुकेश कुमार सिंह, यक्ष्मा सहायक नवीन कुमार, लोकपाल प्रभात कुमार, सुनील कुमार साह, विनय कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता राजशेखर जायसवाल सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।



Post a Comment