Top News

पत्नी से हुआ झगड़ा तो युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काटकर मंदिर में चढ़ा दिया

सासाराम से सामने आई एक बेहद चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। रोहतास जिले के सासाराम के कुसडिहरा गांव में 25 वर्षीय शादीशुदा युवक विकास कुमार का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद वह मानसिक तनाव में गांव के एक शिव मंदिर पहुंचा, जहां उसने धारदार हथियार से अपना ही गुप्तांग काट लिया। इतना ही नहीं, उसने उसी हथियार से अपनी गर्दन पर भी वार करने की कोशिश की।
हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने समय रहते उसे देख लिया और तुरंत उसे पकड़कर इस खतरनाक कदम से रोक लिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई और युवक को गंभीर हालत में सासाराम सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया। युवक के गुप्तांग के साथ-साथ गर्दन पर भी गहरे जख्म बताए जा रहे हैं।
इस मामले पर सिविल सर्जन डॉक्टर मणिराज रंजन ने बताया कि युवक ने अपना गुप्तांग पूरी तरह काट दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि इसके पीछे मानसिक तनाव या मनोवैज्ञानिक कारण हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उचित इलाज से युवक की जान बच सकती है, लेकिन भविष्य में उसे नपुंसकता का सामना करना पड़ सकता है।
हालांकि इस घटना को लेकर अभी तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन इस अजीब और गंभीर घटना की चर्चा पूरे इलाके में जोरों पर है।

Post a Comment

Previous Post Next Post