विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ ने एक बार फिर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। भट्टा बाजार दुर्गाबाड़ी निवासी मौमिता दास के रिश्तेदार, कटिहार निवासी अपूर्वा दास, जो पूर्णिया कप्तान पारा स्थित एक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में पाइल्स की बीमारी से पीड़ित है, उन्हें समय पर रक्त उपलब्ध कराकर संगठन ने मानवता का परिचय दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे एक पत्रकार ने दूरभाष के माध्यम से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी को मरीज की गंभीर स्थिति और रक्त की तत्काल आवश्यकता की सूचना दी। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत संगठन के सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके पश्चात बुधवार सुबह संगठन के पूर्णिया जिला कार्यकारिणी सदस्य कालीकांत दास ने एक यूनिट ओ पॉजिटिव रक्तदान कर मरीज की सहायता की। समय पर रक्त उपलब्ध होने से मरीज का उपचार सुचारू रूप से संभव हो सका।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा,
“विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र, समाज और धर्म के प्रति समर्पित एक सशक्त विचारधारा है। हम हर परिस्थिति में सेवा, सुरक्षा और समर्पण के साथ खड़े रहते हैं। हमारी प्रतिबद्धता केवल शब्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि ज़मीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। हमारा संकल्प है कि हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंचे और कोई भी स्वयं को असहाय महसूस न करे। इसी भावना के साथ हम निरंतर सेवा कार्यों में लगे रहेंगे।”
इस मौके पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्णिया जिला गौ रक्षा प्रमुख हरीश कुमार हर्ष, पूर्णिया चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ. संतोष शाह, बेगूसराय जिला अध्यक्ष विक्रांत आनंद, सोशल मीडिया आईटी सेल प्रभारी तनु सिंह, पूर्णिया जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह, पूर्णिया नगर महामंत्री कमल कृष्ण रंजन सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
Post a Comment