पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की हालिया सफलता के बीच आसनसोल में वर्षों से बंद मां दुर्गा मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। मंदिर अब आम दिनों में भी खुलने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
आसनसोल उत्तर सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी ने चुनाव के दौरान हिंदू समाज से वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनते ही मां दुर्गा मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। अब मंदिर के द्वार खुलने के बाद विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल का स्वागत किया है।
विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आशीष गोस्वामी ने इसे केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि सनातन समाज के लंबे संघर्ष, आस्था और अटूट विश्वास की बड़ी जीत बताया है।
उन्होंने कहा कि आसनसोल का यह मंदिर पहले केवल दुर्गा पूजा के दौरान ही खोला जाता था, जबकि आम दिनों में बंद रहता था। स्थानीय हिंदू समाज द्वारा लंबे समय से मंदिर को नियमित रूप से खोलने की मांग की जा रही थी। अब मंदिर के द्वार खुलने के बाद श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना कर पा रहे हैं।
श्री गोस्वामी ने कहा कि यह परिणाम उन सभी सनातनी समाज के धैर्य, त्याग और निरंतर संघर्ष का प्रतीक है, जिन्होंने अपने धर्म, संस्कृति और पहचान को बनाए रखने के लिए वर्षों तक प्रयास किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के हिंदू समाज को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी विचारधारा पर आधारित पार्टी है, जो हिंदुत्व, संत समाज, मठ-मंदिरों तथा सनातन धर्म के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना को आगे बढ़ाने वाला एक व्यापक आंदोलन है।
उन्होंने आगे कहा कि हिंदू समाज सदैव प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलने वाली विचारधारा के साथ खड़ा रहा है और ऐसे सभी प्रयासों का समर्थन करता है, जो राष्ट्रहित, संस्कृति और धर्म की रक्षा के लिए समर्पित हों।
अंत में श्री गोस्वामी ने कहा कि सनातन समाज ने अपने अधिकारों और आस्था की रक्षा के लिए लंबा संघर्ष किया है, और अब परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने नई व्यवस्था का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं से समाज सेवा एवं धार्मिक जागरूकता को और सशक्त बनाने की अपील की।
Post a Comment