Top News

विधायक ने दो पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं एक नव निर्मित नाला का किया उद्घाटन

 


किशनगंज/इमरान हाशमी 

कोचाधामन प्रखंड के कैरी बीरपुर एवं बिशनपुर पंचायत में सचेतक सत्तारूढ़ दल सह कोचाधामन विधायक इजहार असफी ने दो पुल निर्माण कार्य का किया शिलान्यास एवं एक नव निर्मित नाला का उद्घाटन किया। विधायक इजहार असफी ने कैरी बीरपुर पंचायत के चैनपुर - बिशनपुर सड़क के दो अलग-अलग जगहों पर पुल निर्माण कार्य का फीता काटकर शिलान्यास किया


इस दौरान विधायक इजहार असफी ने कहा कि दोनों पुलों का निर्माण राज्य योजना नबार्ड के तहत 03 करोड़ 61 लाख 10 हजार की लागत से पूरा किया जाएगा। जबकि मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना से 14 लाख 29 हजार की लागत से नाला का निर्माण कार्य किया गया। वहीं उन्होंने कहा कि सड़क, पुल पुलिया का निर्माण होना विकास की एक दलील है

आवश्यकता के अनुसार भविष्य में सभी घाट व अन्य जगहों पर पुल पुलिया का निर्माण कराया जाएगा। इस अवसर पर बिशनपुर पंचायत के मुखिया पिंटू कुमार चौधरी, पूर्व प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक आलम, शाहनवाज हैदर सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post