बैसा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: बैसा प्रखंड मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रखंड प्रमुख शमीम अख्तर उर्फ लालबाबू की अध्यक्षता एंव बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से अमौर विधायक अख्तरुल ईमान मौजूद रहे। बैठक की शुरुआत हंगामेदार रही। कार्यक्रम की शुरुआत में जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार एवं टीएचआर वितरण में खानापूर्ति हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्र लूट का अड्डा बन गया है। वहीं सीडीपीओ ने इन सब बातों को निराधार बताया। इसके बाद अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने पूछा प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमेश प्रसाद से पूछा कि प्रखंड के कितने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। तो उन्होंने जानकारी नहीं होने की बात कही। इसके बाद जनप्रतिनिधियों ने मोटेशन के नाम पर हो रहे अवैध वसूली को लेकर गुस्सा जाहिर किया। विधायक ने अंचलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कर्मचारियों के साथ रह रहे दलालों जल्द हटाये। मौजूद पदाधिकारियो ने बताया कि 12 सौ मोटेशन कार्य पेंडिंग है। जिसमें 30 प्रतिशत रिजेक्ट कर दिया गया है
असियानी मुखिया ने गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने के रेफर का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि गरीबी गर्भवती महिलाओं को रेफर कर दिया जाता है। जबकि अन्य जगहों पर सामान्य रूप से प्रसव हो जाता। वही मालोपाड़ा मुखिया ने बीएचएम आलोक वर्मा से सवाल करते हुए मासिक रूप में प्रत्येक स्वस्थ केंद्रों पर मधुमेह व परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम के राशि का गबन का मामला उठाया। जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में साफ सफाई के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति किया जा रहा है। प्रमुख की उपस्थिति में अस्पताल आधा घंटा बिजली गायब रहने का मुद्दा भी जनप्रतिनिधियों ने उठाया। उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समिति का गठन मनमानी तरीके से हुआ। प्रमुख को सदस्य नही बनाने पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जाहिर की। बीएचएम आलोक वर्मा के व्यवहार व कार्यशैली पर जनप्रतिनिधियों सवाल उठाया।जिसे लेकर विधायक अख्तरुल ईमान ने बीएचएम को कड़ी फटकार लगाई। पंचायत समिति सदस्य राजीव कुमार दास ने चॉपर गांव में स्वास्थ्य विभाग की लचरता के कारण पदों का रिक्ति का मामला उठाया
कंफलिया मुखिया सीमा ताज ने बिजली के लचर व्यवस्था का सवाल उठाई। उन्होंने कहा कि समस्या को लेकर फोन लगाने बिजली विभाग के जेई फ़ोन नही उठाते। जबकि जेई मनमानी तरीके बिजली काटने के लिए माहिर हैं। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जर्जर तार, बिजली कटौती, लॉ वोल्टेज, बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर जेई सुनीत से तीखे सवाल किया। बैठक के दौरान कई प्रस्ताव भी लिया गया। वहीं पुराने प्रस्तावों में शिक्षक स्थांतरण बीईओ के अनुपस्थिति के कारण चर्चा नही हो पाई। बैठक के दौरान कई पदाधिकारी अनुपस्थित पाया गया। जिनको शो कोज जारी कर दिया गया है। बैठक में मुख्य रूप से अमौर विधायक अख्तरुल ईमान, बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित, सीओ राज नारायण राजा, उप प्रमुख फिरोज आलम, पीओ राज कुमार चौधरी, बीएओ उमेश प्रसाद, प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद सिंह, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रफी जुबैर सहित प्रखंड के सभी मुखिया व पंचायत समिति आदि मौजूद रहे।



Post a Comment