Top News

प्रखंड मुख्यालय सभागार में एएनएम की विशेष बैठक का आयोजन

अमौर/सनोज

पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन मे एएनएम का एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रेफरल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर बरकतुल्लाह के द्वारा किया गया। जिसका नेतृत्व बीएचएम सुधांशु शेखर झा के द्वारा किया गया। बैठक के दौरान रेफरल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरकतुल्लाह ने विभिन्न उप स्वास्थ्य केंद्र से आए एनएमओ को संबोधित करते हुए प्रसव के सम्बंध मे, टीकाकरण, परिवार नियोजन की जानकारी ली साथ ही उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की, सर्वे रजिस्टर, टेली मेडिसिन, मिली फोल्डर, अनमोल एप एमडीआर आदि की समीक्षा की गई


सभी एएनएम को पीएचसी में स्वास्थ्य संबंधी किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। डाक्टर बरकतुल्लाह ने बताया कि सभी आशा और एएनएम को दी गई जिम्मेदारी को सही तरीके से निभाने का निर्देश दिया गया।फाइलेरिया को लेकर एएनएम को जानकारी दी गई वही बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत भवानीपुर एवं हरिपुर में फाइलेरिया रोग की पहचान के विशेष कैंप आयोजित होगी, इस रोग से बचाव की आवश्यकता है। जिसके लिए प्रसाशन प्रयास कर रहा है। फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है। इस रोग से कोई व्यक्ति संक्रमित हो सकता है

व्यक्ति के हाथ, पैर में सूजन हो सकती है। फाइलेरिया से बचाव हेतु सभी लोग मच्छरदानी का प्रयोग करें और अपने आसपास पर्याप्त साफ-सफाई रखने की जानकारी अपने अपने क्षेत्र में लोगों को दी जाए वहीं दूसरी और हफनिया के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में अब डिलीवरी की भी सुविधा जिला प्रशासन के द्वारा बहाल की जा रही है, जिसे लेकर कई चर्चा हुई, इस मौके पर बीडीओ रंजीत कुमार सिंह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बरकतुल्लाह सुधांशु शेखर झा जुही वदुद विकास मनोज व अन्य सभी एएनएम मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post