Top News

रेल दुर्घटना में मारे गए मजदूर के परिजन की पप्पू यादव ने आर्थिक मदद की

धमदाहा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: पूर्व सांसद सह जाप सुप्रीमो पप्पू यादव मंगलवार को धमधदाहा थाना क्षेत्र के इटहरी पंचायत के प्रियंकर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने उड़ीसा रेल हादसे में मारे गए शेख भिखारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। मौके पर पूर्व सांसद ने मृतक की पत्नी को तत्काल 25000 रुपया का आर्थिक मदद प्रदान करते हुए उनके परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवम राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। पूर्व सांसद ने कहा की रेल दुर्घटना सरासर केंद्र सरकार की लापरवाही का नतीजा है। मोदी सरकार ने आते हीं रेलवे का जो अलग बजट पेश होता है उसे समाप्त कर दिया


केंद्र सरकार एवम रेलवे डिपार्टमेंट सिर्फ वीआईपी ट्रेनों पर फोकस करती हैम उनकी आम गरीब लोग जिस ट्रेन पे स्वारी करते हुए उनके लिए कुछ नहीं। केंद्र की सरकार रेलवे की निजीकरण कर उसे अदानी के हाथो सौंपना चाहती है और इनके रेल मंत्री इतने बेशर्म हैं की उनमें मानवीय संवेदना नहीं बची है उनको इस घटना की नैतिक जिम्मेवारी लेकर इस्तीफा देना चाहिए।वहीं मजदूरों के पलायन के मुद्दो पर उन्होंने बिहार सरकार को जमकर घेरा और कहा की बिहार में रोजगार के नाम पर कुछ नहीं है। सब अपना रोटी सेंकने में लगा हुआ है। जिस कारण यहां इतनी बेरोजगारी है

एवम बिहार मजदूर सप्लायर फेंट्री बनकर रह गया है। पूर्व सांसद ने कहा की जिनका घर उजड़ा है उनको अपनों का शव लाने के लिए गांव समाज में चंदा वसूलना पड़ा। इससे ज्यादा शर्म की बात और क्या हो सकती है,यहां दोनो सरकार को चाहिए था की जीतेजी तो अनलोगों को दो वक्त की रोटी मुहैया नहीं करवा पाए कम से कम मरने के बाद उन्हें अपने घर की मिट्टी नसीब हो इसकी व्यवस्था करवा देते लेकिन बड़े शर्म की बात है की सरकार स्थानीय जनप्रतिनिधि का इस और ध्यान नहीं है। पप्पू यादव ने सरकार से पीड़ित परिवार को 10लाख का मुआवजा की माँग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post