बायसी /मनोज कुमार
पूर्णियां: बायसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बायसी बाजार के गांधी चौक से 291 लीटर कफ सिरप के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया . जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर बायसी थाना को मालूम हुआ था कि कफ सिरप का बड़ी खेप बायसी बाजार में रखा जाने वाला है . 2 बजे रात को थाना अध्यक्ष आर के रमेश कांत चौधरी पुलिस बल के साथ जब गांधी चौक पहुंचा तो उन्होंने देखा कि एक उजला रंग का पिक अप बी आर 02 सी 3288 एक दुकान के सामने खड़ी है और सामान उतारने के लिए गाड़ी का रस्सा खोला जा रहा है
थाना अध्यक्ष वहां पहुंचकर दुकानदार हसनैन रजा जो कौवानगर पानी शदरा के निवासी हैं ,उसे गिरफ्तार किया और उनके साथ एक व्यक्ति सौरभ कुमार जो कलमबाग चौक सदर थाना मुजफ्फरपुर का निवासी है उन दोनों को गिरफ्तार किया गया गाड़ी को थाना लाया गया गाड़ी से 20 कार्टून कफ सिरफ़ बरामद किया गया गाड़ी के अंदर कफ सिरफ के ऊपर बिजली का कुछ सामान रखा हुआ था मोहम्मद हसनैन रजा को जब कफ सिरफ के बारे में पूछा गया
तो उन्होंने बताया कि ,कफ सिरप उनके चचेरा भाई मुस्तफा गालिब उर्फ बाबलू का है .उन्होंने ही माल को उनके दुकान पर खाली करने के लिए कहा था मालूम हो कि बायसी में इससे पहले भी कफ सिरप पकड़ाया था. वही बायसी में इस तरह का कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है, बायसी प्रशासन इस तरह के कारोबार ठिकाने पर लगातार छापेमारी की जा रही है



Post a Comment