पूर्णियां/राजेश कुमार
पूर्णियां : भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, व्यावसायिक कार्यालय, पूर्णिया के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री विकास कुमार के दिशानिर्देशों और मार्गदर्शन पर पूर्णिया जिले के Manjheli रामपुर गाँव पूर्णिया पूर्व प्रखंड मे संपन्न हुआ. जन सुरक्षा स्कीम के योजना मे प्रधान मंत्री जीवन ज्योति सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत नायक मरांडी को Rs 2.00 लाख का चैक प्रदान किया गया. बाजार और चौक चौराहे पर ऑडियो संदेश के माध्यम से भी आम जनता और ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की जानकारियां दी गई और जागरुक किया गया
कि सजग रहे, सावधान रहें साथ ही जागरूक भी बने. लाउडस्पीकर ध्वनि प्रसारण के माध्यम से सभी लोग को जागरूक किया जा रहा है साथ ही पर्ची handbills भी वितरण किया जा रहा है जिससे कि आम जनता की मेहनत से कमाया हुआ पैसा बर्बाद ना हो. अधिकृत बैंक या ग्राहक सेवा केंद्र पर ही बैंकिंग लेनदेन का सुझाव दिया गया साथ ही प्रिंटेड रसीद जरूर ले और लेनदेन की सत्यता का सत्यापन केंद्र पर ही कर ले. मोबाइल नंबर और आधार नंबर खाता मे अवश्य जुड़वा ले. कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त मुख्य प्रबंधक श्री अजय कांत झा, वित्तीय साक्षरता सलाहाकार, जिला अग्रणी कार्यालय, पूर्णिया के देखरेख में किया गया
श्री दीपक कुमार सिन्हा, मुख्य प्रबंधक, ADB Purnea, श्री सरोज कुमार शिक्षक और श्री kudro Orawn सर ने भी डिजिटल साक्षरता पर प्रकाश डाला. डिजिटल जागरुकता पर कैम्प के माध्यम से इसके मूलमंत्र भी बताया गया. किसी अनजान ब्यक्ति पर भरोसा नहीं करे और किसी भी प्रकार के लोभ के झासा मे नही आये. ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का योगदान कार्यक्रम मे सराहनीय रहा. श्री निरंजन Orawn, मुखिया, रामपुर, मोहम्मद Abed Alam, पंचायत कार्यापालक सहायक अन्य 225 ग्रामीण उपस्थित थे कार्यक्रम मे साथ ही डिजिटल जागरुकता पर quiz का भी कार्यक्रम हुआ और विजेताओं को पुरस्कार देकर श्री दीपक कुमार, श्री निरंजन कुमार मुखिया, सरपंच सर ने सभी को सम्मानित भी किया.



Post a Comment