Top News

बिहार फिर जंगलराज की ओर अग्रसर: भाजपा

पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियां : भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक एवं तौफीक आलम ने एक संयुक्त वक्तव्य जारी कर मधुबनी  टीoओoपी के थाना प्रभारी मनीष चंद्रा पर विगत रात्रि 10:00 बजे के लगभग अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने की घटना की तीखी आलोचना की है। थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हैं तथा उनका इलाज पूर्णिया के निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों ने कहा है जब से नीतीश और तेजस्वी की सरकार आई है


तभी से अपराध कर्मियों का मनोबल पूरे बिहार में काफी बढ़ा हुआ है। अपराध की घटनाएं बढ़ गई हैं। लूटपाट हत्या बलात्कार पशु तस्करी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, ऐसा कहा जाए फिर से बिहार जंगलराज की ओर अग्रसर हो रहा है, तो शायद कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। दोनों ने कहा है कि जब इस राज्य में थाना प्रभारी सुरक्षित नहीं है जिसके कंधों पर उस थाना क्षेत्र की पूरी जिम्मेवारी होती है, ऐसे में आम जनमानस की सुरक्षा कैसे संभव होगी

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का बोलबाला का जीता जागता उदाहरण है गंगा नदी के अगवानी घाट खगड़िया सुल्तानगंज को जोड़ने वाला पुल का 4 पाया धारा शाही हो गया। जबकि पुल की गुणवत्ता के बारे में परबत्ता विधायक संजीव सिंह ने पहले भी सवाल उठाया था। बावजूद इसके इस और कुछ भी ध्यान नहीं दिया गया। इसका नतीजा यह है कि करोड़ों की लागत से बनी हुई पूल धाराशाही हो गया। बिहार के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री बनने की होर में पुरे देश का भ्रमण कर रहे है, उन्हें राज्य की और राज्य के जनता की कोई चिंता और फ़िक्र है ही नहीं ऐसे में दोनों नेताओं ने नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post