किशनगंज/इमरान हाशमी
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर के नगर पंचायत बहादुरगंज के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि के वसीकुर रहमान द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मौके पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए मुख्य पार्षद प्रतिनिधि दंडाधिकारी वसीकुर रहमान ने कहा कि तमाम व्यस्तताओं के बीच लोग पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भूलते जा रहे हैं
जबकि यह मामला हम सभी के जीवन से जुड़ा हुआ है। ऐसे में लोगों को उनके कर्त्तव्यों की याद दिलाने के लिए जागरूकता अभियान की अत्यंत आवश्यकता है। आज जरूरत है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोग अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाएं और सभी प्रकार के प्रदूषण जिसमें वायु, जल, मृदा और ध्वनि प्रदूषण शामिल हैं की रोकथाम के प्रति जागरूक बनें
एक पेड़ अवश्य लगाने और उसके संरक्षण की अपील किया।इस अवसर पर नगर पंचायत बहादुरगंज के कार्यपालक पदाधिकारी अतिउर रहमान ने भी एक पौधा लगाते हुए कहा कि पौधा लगाने के साथ प्रतिदिन उसका पोषण आवश्यक है। हमारे जीवन में पेड़ पौधे अत्यधिक महत्व रखते है। पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर नगर पंचायत के वार्ड सदस्यगण भी उपस्थित रहे।



Post a Comment