अमौर/सनोज
पूर्णियाँ: अमौर प्रखंड मुख्यालय के मनरेगा कार्यालय परिसर सहित पंचायतों में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधा रोपण किया गया। मौके परबीडीओ रंजीत कुमार सिंह, मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रशांत कुमार राय जेई सौविक बागची श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संजय कुमार चौधरी तकनीकी सहायक अनिल कुमार रंजन कुमार लेखापाल संजीव कुमार मृत्युंजय कुमार दास ज्योतिष ज्वाला कृष्णा कुमार मृत्युंजय सिन्हा सनौवर आलम सुधांशु कुमार राजीव कुमार तौफीक आलम अन्य सभी मौजूद थे। मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी प्रशांत कुमार राय ने बताया कि प्रत्येक पंचायतों में 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य है
आगे उन्होंने पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाकर ही सृष्टि को बचा सकते हैं। लोगों को प्रत्येक शुभ अवसर पर पौधा जरूर लगाना चाहिए। प्रकृति से हमें बहुत कुछ मिलता है तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि इसकी सुरक्षा करें। वहीं कोरोना महामारी हमें यह सीख दे गई है कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना होगा। विश्व पर्यावरण दिवस बड़े ही उत्साह के साथ प्रखंड भर में मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय बीपीआरओ सुमन लता ने भी प्रखंड परिसर में पौधारोपण किया, बीपीआरओ सुमन लता ने बताया कि पर्यावरण में प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है। जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित किये जाएं
इस समय हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है, यदि हमने पौधे नहीं लगाए व उनका ध्यान नहीं रखा तो आने वाले समय में हमें आक्सीजन की कमी एवं अनेकों बीमारियों से ग्रसित होना पड़ेगा। पांच जून को प्रत्येक व्यक्ति को एक एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए , आज के समय में पर्यावरण को संतुलित रखना सबके लिए चुनौती बन चुकी है। मनरेगा योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में रोजगार सेवक ने अपनी उपस्थिति में पौधारोपण कराया।



Post a Comment