पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
श्री कुन्दन कुमार (भ०प्र०से०) जिला पदाधिकारी महोदय पूर्णिया की अध्यक्षता में सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की कार्य प्रगति एवं उपलब्धि को लेकर साप्ताहिक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आहूत की गई।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सिविल सर्जन पूर्णिया को निर्देश दिया गया कि नियमित टीकाकरण की समीक्षा करें एवं सर्वे रजिस्टर के साथ ड्यूलिस्ट को कैंप मोड में दिनांक 25 जून 2023 तक शत-प्रतिशत अपडेट कराएं। जिलाधिकारी महोदाय द्वारा यह भी निदेश दिया गया कि बच्चों का नियमित टीकाकरण समय पर कराना सुनिश्चित करें। क्योंकि हमारे बच्चों के भविष्य के लिए टीकाकरण अति आवश्यक है। नियमित टीकाकरण से बच्चों को बहुत प्रकार के गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। इसलिए बच्चों के नियमित टीकाकरण अभियान को मिशन मोड के तहत पूरा करें साथ ही साथ ड्यूलिस्ट रजिस्टर अपडेशन आशा एवं एएनएम के द्वारा करवाना सुनिश्चित करें।जिसको जिला स्तर पर सघन अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया
साथ ही साथ बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पर बल देते हुए जिला पदाधिकारी महोदय ने सिविल सर्जन को एक सर्टिफिकेट बनाने का निदेश देते हुए कहा की यह सर्टिफिकेट जिस घर में बेटी का जन्म हो उसके माता पिता को जन्म के समय दिया जाए।जिस पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी रहेगी। समीक्षात्मक बैठक के दौरान परियोजना निदेशक एन०एच॰ए ०आई ० के द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा मधेपुरा_ पूर्णिया NH-107 के चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है ।जिसके अंतर्गत 4.80 किलोमीटर का पूर्णिया बायपास बनाया जाना है । वर्तमान में 1 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष कार्य प्रगति पर है इस बायपास के साथ परियोजना को 31 मार्च 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निदेश दिया गया कि निर्माण कार्य के स्पीड को बढ़ायें एवं निर्माण ससमय पूरा करें
बताते चले कि वर्तमान में इस बायपास में इलेक्ट्रिक लाइन के शिफ्टिंग का भी कार्य चल रहा है। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा परियोजना निदेशक से कहा गया कि विद्युत विभाग से समन्वय कर कार्य करें जिससे निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब न हो। जिलाधिकारी महोदय द्वारा परियोजना निदेशक एनएचएआई को निर्देश दिया गया कि खेल भवन पूर्णिया के पास बिजली का तार नीचे झुका हुआ है कार्यपालक अभियंता विद्युत से समन्वय स्थापित कर उसे भी ससमय ठीक कराएँ।बैठक में उप विकास आयुक्त नगर आयुक्त अपर समाहर्ता, निर्देशक डीआरडीए एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।



Post a Comment