जोगबनी/अजय प्रसाद
अररिया: पीएम मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत विश्व पर्यावरण दिवस पर जोगबनी में भाजयुमो जोगबनी नगर मंडल अध्यक्ष घनश्याम कुमार राम की अगुवाई में फलदार पौधारोपण किया गया।इस मौके पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रोहित यादव, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार सह मंडल प्रभारी अरनव सिंह गोलू एवं महिला मोर्चा जोगबानी मंडल अध्यक्ष सह जोगबनी नगर परिषद के मुख्य पार्षद रानी देवी के उपस्तिथि में सोमवार को जोगबनी प्लस टू उच्च मध्य विद्यालय परिसर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दर्जनों फलदार एवं छाया दार वृक्ष का पौधारोपण किया गया है
इस मौके पर भाजपा कोषाध्यक्ष रोहित यादव एवं युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने के लिए पौधा रोपण ना सिर्फ जरूरी है बल्कि आज के परिवेश में इसे जनांदोलन बनाने की जरूरत है। क्योंकि इससे ही वायु मंडल को संतुलित और ऑक्सीजन की किल्लत को काफी हद तक दूर किया जा सकता है
उन्होंने ये भी कहा कि आज पर्यावरण दिवस पर पूरे बिहार के 1000 से अधिक मंडलों में भाजयुमो द्वारा हज़ारों पर्यावरण अनुकूल फलदार व प्रचुर मात्रा में आक्सीजन देने वाले पौधे लगाए गए है। इस मौके पर भाजयूमो मीडिया प्रभारी अविनाश झा, भाजयुमो कार्यसमिति सदस्य राकेश शर्मा इत्यादि मौजूद थे।



Post a Comment