किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़
निगरानी विभाग के हत्थे एक और भ्रष्ट अधिकारी चढ़ा है। बुधवार को निगरानी विभाग की टीम के द्वारा भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रवीण कुमार को ₹1 लाख 10 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। निगरानी डीएसपी विकास कुमार वास्तव ने बताया कि खगड़ा मछुआरा निवासी नरेश कुमार दास के द्वारा पटना निगरानी कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई गई थी
वादी ने बताया कि अभियंता बिल निकासी के एवज में उनसे 20% कमिशन माँग रहे है। जिसके बाद निगरानी विभाग के द्वारा मामला दर्ज कर अनुसंधान की गई। वही आज कार्यपालक अभियंता को निरीक्षण भवन से रंगे हाथो घुस लेते हुए गिरफ्तार किया गया
छापेमारी टीम में दस लोग शामिल रहे और घूसखोर कार्यपालक अभियंता को निगरानी की टीम पटना ले जा रही है । निगरानी डीएसपी ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जाएगी।निगरानी विभाग द्वारा की गई कार्रवाई के बाद भवन निर्माण विभाग के कर्मियों में हड़कंप मच गया और सभी कर्मी कार्यालय से लापता दिखे ।



Post a Comment