पूर्णिया/सिटी हलचल न्यूज़
एनएफएसआरयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि दवाप्रतिनिधियो के हीतो के रक्षा के लिए संगठन की जरूरत है । इस लिए हमे संगठन से जुड़कर रहना चाहिए। उक्त बातें एन एफ एस आर यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार ने पूर्णिया मे बीपीएसआरए पूर्णिया यूनिट के तत्वाधान में आयोजित दवा प्रतिनिधियो की एक समारोह मे बोल रहे थे। समारोह में एन एफ एस आर यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार बीपीएसआरए यू के बिहार झारखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, संयुक्त सचिव विकास कुमार सिंह, मेम्बरसीप जोनल कन्वेयर विशाल कुमार एलसीएम आर पी सिंह उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता यूनिट अध्यक्ष कुणाल गजंन ने की । बैठक मे सर्वप्रथम यूनिट सचिव प्रिन्स सिन्हा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक कुमार को बुके देकर सम्मानित किया
इसके पहले सभी मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया ।श्री दीपक कुमार ने कहा कि सबसे अहम बात है कि किस संगठन मे रहे ।उसके लिए सर्वप्रथम अपको देखना होगा कि जो अपनी परेशानी के समय इजी एब्लेबुल रहे ।ऐसा न हो कि कम्पनी का कोई समस्या आया है उसका उसके लिए यूनिट ,स्टेट, व सेंट्रल का मुहँ देखना पड़े ।वैसी संगठन मे जबतक उपर का आदेश आएगा तबतक आपकी नौकरी ही चली चलेगी। बीपीएसआरए एक ऐसा संगठन है जहाँ अपकी समस्याओ को सुनवाई यूनिट स्तर से ही हो जाता है
उसके बाद बीपीएसआरए पूर्णिया यूनिट के नयी कमेटी का गठन किया गया । जिसमे आठवीं बार पूर्णिया युवक का सचिव प्रिन्स सिन्हा को बनाया गया ।इसके अलावा अध्यक्ष कुणाल गुंजन उपाध्यक्ष अजाद शेखर सिंह ,अमित कुमार, कोषाध्यक्ष राहुल कुमार, संयुक्त सचिव रिषी रत्नम को बनाया गया ।इस कमेटी मे आन्नत गुप्ता ,रिशल कुमार, दीपक कुमार, आशुतोष कुमार, शाह आलम को बनाया गया ।समारोह के अन्त मे यूनिट मे अच्छे कार्य करने को लेकर बीपीएसआरए बिहार झारखंड के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने पूर्णिया यूनिट के सचिव प्रिन्स को बुके देकर सम्मानित किया।



Post a Comment