बैसा/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: विधायक अख्तरुल ईमान ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उच्च विधालय कंजिया के चारदीवारी सह गेट निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि हम विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा एवं शिक्षण संस्थान के प्रति गंभीर हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल के क्षेत्र में योजनाओं को मूर्त रूप देना मेरी प्राथमिकता है ।जिसमें शिक्षा व स्वास्थ्य प्रमुख है। उन्होंने विधालय के छात्र - छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बगैर इंसान की जिंदगी अधुरी है। इसलिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पाने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। अगर आप लगनशील होकर मेहनत करेंगे तभी आपको गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकती है
और आप एक अच्छे कामयाब इंसान बन सकते हैं। कामयाबी की पहली सीढ़ी शिक्षा ही है। वहीं उन्होंने विधालय के शिक्षकों से भी कहा कि आप लोग ईमानदारी पुर्वक अपने कर्तव्यों को निभाएं। तभी बच्चे कामयाबी की उंचाई को हासिल कर सकता है। उन्होंने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि हमारा सीमांचल इलाका शिक्षा के मामले में काफी पिछड़ा है। इसकी वजह यह है कि सरकार हमेशा सीमांचल के साथ सौतेलापन की व्यवहार अपना चुकी है। परंतु अब सीमांचल की जनता जाग चुकी है। आगामी लोकसभा चुनाव में सीमांचल की जनता ऐसे धोखेबाज सरकार के लोगों को सबक सिखाएगी
उन्होंने कहा कि मेरी सपना है कि सीमांचल की जनता की जो हकमारी हुई है। उनकी भरपाई करना। इसी मुद्दे को लेकर हम लगातार प्रयत्नशील हैं। जब तक सीमांचल की जनता को उनका हक नहीं मिलेगा। तब तक मेरा सरकार एंव सिस्टम से संवैधानिक रूप से लड़ाई जारी रहेगा। इस दौरान मुख्य रूप से एआईएमआईएम पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मास्टर शाहीद आलम , सचिव रागिब आसिम , मो जावेद अख्तर, मो फरहान, इजहार आलम, मुखिया समरेंद्र घोष आदि मौजूद थे।



Post a Comment