पूर्णियां/बालमुकुन्द यादव
पूर्णियां : जिला पदाधिकारी श्री कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ सोमवारी समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई।सर्वप्रथम बैठक के दौरान जिला अधिकारी महोदय के द्वारा पूर्व के समीक्षात्मक बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।इसी कड़ी में बाढ़ से पूर्व तैयारी को लेकर जिलाधिकारी महोदय द्वारा पूर्व के समीक्षा बैठक मे कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण को अति संवेदनशील स्थानों पर बाढ़ निरोधक कार्यों को जल्द शुरू करवाने का निदेश दिया गया था। समीक्षा के क्रम में जिला अधिकारी द्वारा अति संवेदनशील स्थानों पर बाढ़ निरोधक कार्यों की प्रगति पूछे जाने पर कार्यपालक अभियंता जल निस्सरन द्वारा बताया गया की कुल 6 अति संवेदनशील स्थानों में से 5 स्थानों पर बाढ़ निरोधक कार्य शुरू कर दिया गया है। इस पर जिलाधिकारी महोदय ने शेष 1 अति संवेदनशील स्थान पर जल्द कार्य शुरू करवाने का निदेश कार्यपालक अभियंता को देते हुए
कहा की निर्धारित मापदंडों के अनुसार छोटी से छोटी चीजों को ध्यान में रखते हुए गुणवतापूर्ण कार्य समय पर पूरा करे ,इस कार्य में छोटी सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में उपस्थित कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण द्वारा बताया गया की अमौर प्रखंड में कतिपय स्थानों पर बिजली की समस्या है एवं पोल शिफ्ट करने की आवश्यकता है। इस पर जिला पदाधिकारी महोदय ने कार्यपालक अभियंता,विद्युत को मामले की जाँच कर त्वरित कार्रवाई करने का निदेश दिया गया।बताते चले की बायसी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जिसका निर्माण कार्य लगभग डेढ़ वर्षों से लंबित था।उस निर्माण कार्य को शुरू करवा कर कार्य स्थल का निरीक्षण जिला अधिकारी महोदय द्वारा किया गया था। एवम् आवश्यक दिशा निदेश दिए गए थे। आज की समीक्षा में जिला अधिकारी द्वारा दिए गए निदेश के आलोक में संबंधित अधिकारी द्वारा बताया गया की कार्य प्रगति पर है और लेआउट का कार्य बुधवार से शुरू कर दिया जाएगा
इसी प्रकार से जिला अधिकारी महोदय द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट योजना,अस्पताल एवं विद्यालय के लिए भूमि की उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास योजना,भूमि विवाद,लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की प्रगति, मुख्यमंत्री के जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों के निष्पादन, माननीय न्यायालय एवं मानवाधिकार आयोग से प्राप्त पत्रों का निष्पादन,लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस ,आपूर्ति विभाग, जिला भू अर्जन,आपदा, मनरेगा, पीएचईडी बाढ़ नियंत्रण एवं संबंधित विभागों की समीक्षा के क्रम में जिला अधिकारी महोदय द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिए गए।इस बैठक में नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता,जिला परिवहन पदाधिकारी ,सभी अनुमंडल पदाधिकारी , जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा शाखा,कार्यपालक अभियंता पीएचईडी ,बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण प्रमंडल पूर्णिया,डीपीओ आईसीडीएस एवम् सभी अंचलाधिकारी सभाकक्ष में मौजूद थे एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे।



Post a Comment