पूर्णियां : जिला पदाधिकारी महोदय पूर्णिया श्री कुन्दन कुमार (भा॰प्र॰से॰) की अध्यक्षता में राजस्व एवम् भूमि सुधार विभाग की कार्य प्रगति एवम् उपलब्धि को लेकर अपर समाहर्ता,पूर्णिया, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,सभी डीसीएलआर ,सभी अंचलाधिकारी,थानाध्यक्षों एवम् संबंधित राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर अंचलवार गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान यह पाया गया की ऑनलाइन म्यूटेशन एवम् जमाबंदी एडिट ड्राफ्ट के मामले पिछले कई महीनों से लंबित है।जिसमे कसबा ,पूर्णिया पूर्व , के. नगर, बैसा एवं अमौर अंचल में सबसे ज्यादा मामले लंबित पाए गए।इस पर जिला समाहर्ता (जिला अधिकारी) महोदय ने असंतोष व्यक्त करते हुए उपरोक्त सभी अंचलाधिकारी से स्पष्टीकरण करते हुए सख्त निदेश दिया है की अगली बैठक से पूर्व सभी लंबित मामले नियमानुकूल निष्पादित करें
साथ ही डीसीएलआर बायसी एवम् सदर को निदेश दिया गया कि संबंधित अंचल में जाकर वैसे टॉप 10 मामले जो की सबसे ज्यादा दिनों से लंबित है उसकी जांच करें एवम उसका जांच प्रतिवेदन उपलब्ध करवाए।समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय ने अंचल अधिकारियों, राजस्व अधिकारियों एवं हल्का कर्मचारियों को निदेश दिया कि विहित प्रपत्र में राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित मामलों का बिन्दुवार दैनिक रिपोर्ट अपर समाहर्ता को उपलब्ध करवायें जिससे निष्पादित हो रहे कार्यों की प्रगति का आँकलन हो सके।साथ ही साथ दूर दराज के लोगो को ऑनलाइन लगान की प्रकिया पूरी करने में आ रही परेशानी को देखते हुए जिला समाहर्ता (जिला पदाधिकारी)महोदय ने सभी संबंधित पदाधिकारी को निदेश दिया है की मिशन मोड में कैंप लगाकर लोगों का ऑनलाइन लगान भुगतान में आने वाली समस्या को दूर किया जाए
जिला समाहर्ता (जिला पदाधिकारी) पूर्णिया ने कहा की जमीन खरीदने के पूर्व जमीन क्रेताओं को किन किन दस्तावेजों को जांच कर जमीन की खरीदारी करनी चाहिए इसके लिए एक पैम्पलेट/हैंडबिल बना कर जनहित में लोगो को जागरूक किया जाए। ताकि जमीन के खरीद बिक्री के मामले में आने वाली समस्या दूर हो पाए।उक्त समीक्षा बैठक में म्यूटेशन,ऑनलाइन एलपीसी,लैंड सेटलमेंट,अतिक्रमण, सरजमीनी लोकभूमि, एग्री सेंसस फेज 1 एवम् अन्य राजस्व एवम् भूमि सुधार विभाग के कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निदेश दिए गए।



Post a Comment