कटिहार/सिटी हलचल न्यूज़
मानसून ने क्षेत्र में दस्तक दे दी है, साथ ही अपने साथ आफत भी ले आई रविवार को प्रखंड के भीमियाल में ठनका गिरने से 57 वर्षीय बुज़ुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान जुवेल मुर्मू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक शाम पांच बजे अपने घर के बरामदे पर बैठा था। इतने में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई
घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी उदय कांत मिश्र एवं थानाध्यक्ष प्रह्लाद यादव भिमियाल गांव पहुंच कर घटना के बारे आलाअधिकारियों को अवगत कराई। अंचलाधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजन को सरकारी मुआवजा दिलाने हेतु प्रयास किया जाएगा। मृतक के परिजनों में मातम का माहौल बना हुआ है। बलरामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु कटिहार भेज दिया है
घटना के बाद स्थानीय मुखिया सोहन लाल मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य श्याम लाल हेंब्रम, पूर्व मुखिया मो० सनाउल्लाह, उप मुखिया मो० एनामुल आदि ने प्रशासन से मृतक के परिजन को अविलंब सरकारी अनुदान देने की मांग की है।



Post a Comment