Top News

थानेदार को गोली मारने वाला अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़

मधुबनी टीओपी प्रभारी मनीष चंद्र यादव गोलीकांड मामले का पुलिस ने सफल उदभेदन किया है। गोली कांड में शामिल एक अपराधी को पूर्णिया एसपी आमिर जावेद के द्वारा गठित एसआईटी की टीम के द्वारा गुआसी में छापेमारी कर किया हैं। गिरफ्तार अपराधी की पहचान गुआसी निवासी शोभा कांत यादव के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई हैं। सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि 4 जून को रात्रि मधुबनी टीओपी प्रभारी मनीष चंद्र पर कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली चलाई थी। जिसके बाद एक एसआईटी गठन कर लगातार वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद छापेमारी की जा रही थी


गठित एसआईटी टीम के द्वारा लगातार छापेमारी करते हुए ग्राम गुआसी से एक संदेही एवं हुलिए के अनुसार संभावित अभियुक्त के घर पर छापेमारी किया गया। छापेमारी के क्रम में गौरव कुमार के गुआसी स्थित घर से  एक देसी कट्टा एवं एक गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के क्रम में उन्होंने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि वह और उनके कई दोस्त मिलकर शहर में घुमा फिरा करते थे तथा अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए रंगदारी एवं छोटा-मोटा मारपीट करते थे


बीते 04 जून को भी वह लोग रात्रि में मौज मस्ती करने शहर में आये थे जिसके बाद पंचमुखी मंदिर के पास यह घटना घटित हुई थी।सदर एसडीपीओ ने बताया कि पकड़ाए अभियुक्त ने घटना में शामिल अपने साथियों के भी नाम बताए है। घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post