Top News

मक्का किसानों से लाखो रुपया लेकर ठग हुआ फरार

 

कसबा/सिटी हलचल न्यूज़

पूर्णियाँ: कसबा प्रखंड के ग्राम पंचायत भमरा लागन के छोटे बड़े किसानों ने बताया की उनका मक्के का फसल बेचकर गांव के ही एक व्यापारी रुपया लेकर फरार हो गया है। मामला प्रकाश में तब आया जब किसानों ने अपना अपना रुपया माँग किया। उक्त किसानों के फसल खरीदना और बेचने के क्रम में तीन दोस्त मिलकर काम कर रहा था उक्त मामले में मोहम्मद मन्नान ने अपने बिजनेस पार्टनर मोहम्मद मोहित दोनों ही मिलकर अपने एक और अन्य सहयोगियों के साथ गांव से मक्का खरीद कर गुलाबबाग के निजी कंपनी को बेचकर रुपया चेक के माध्यम से किसान को देने का काम क्या करता था। सभी साथी ने मिलकर छोटे बड़े किसानों से मोटी मोटी रकम के अनाज कंपनी को बेचकर रुपया लेकर फरार हो गया


गांव के लगभग 24 किसानों ने कस्बा थाना को एक लिखित शिकायत बिजनेस पार्टनर के सहयोग से दिया।  कई किसानों ने फसल बेचकर अपनी बेटी की शादी करने की तैयारी में थे कई किसान भुखमरी के कगार पर है और वह आत्मदाह करने को विवश देखे जा रहे हैं। सभी किसानों ने एकजुट होकर कस्बा पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत भमरा लागन के सरपंच ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें भी यह व्यापारी ने चुना लगाया है

वही पीड़ित किसानों मै अब्दुल गयासुद्दीन मोहम्मद अफसर मोहम्मद अजीज मोहम्मद नसीम अख्तर मोहम्मद मरगूब मोहम्मद जाहिर मत सरफराज मोमिना खातून बीबी रुखसाना खातून अन्य लगभग 24 किसानों ने कस्बा थाना को आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है वही सभी फसल की कीमत का आकड़ा लगाया जाए तो कुल मिलाकर लगभग नौ लाख रुपए की राशि लेकर फरार हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post