जोगबनी/सिटी हलचल न्यूज़
अररिया: एसएसबी व जोगबनी पुलिस के संयुक्त छापामारी में एक महिला सहित चार लोगो को गिरफ्तार करने के साथ भारी मात्रा में नशीली कफ सिरप, नशीली टेबलेट सहित आधा दर्जन मोबाइल को जप्त किया है। जानकारी अनुसार स्थानीय वार्ड संख्या 03 टिकुलिया बस्ती के एक गुप्त ठिकाने में छापामारी कर भारी मात्रा में कोडीनयुक्त नशीली सामग्री बरामद करने के साथ चार लोग क्रमश धीरज कुमार उर्फ सरला पिता रमेश यादव, चंदन कुमार पिता वाल्मीकि सहनी
मोहमद आशाब पिता जलील मिया एवम उर्मिला देवी जोगबनी निवासी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसएसबी जोगबनी प्रभारी एम भंडारी ने बताया की गुप्त सूचना के आधार पर एक घर में छापामारी कर भारी मात्रा में 18 ग्राम ब्राउन शुगर, 148 पीस डीसी, 557 पीस नाईटराभेट टेबलेट, 590 पीस शुई
130 पीस नशीली टेबलेट, आधा दर्जन मोबाइल इत्यादि नशीली दवा सामग्री बरामद करने के साथ एक महिला सहित चार व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बरामद नशीली सामग्री एवं गिरफ्तार व्यक्ति की सूची बना कर जोगबनी थाना को सुपुर्द करने की तैयारी की जा रही है।



Post a Comment