पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियां : हम सबों ने ठाना है विभिन्न खेलों को बढाना है और युवाओं को विभिन्न खेलों से जोड़ कर नशा मुक्त समाज बना है। नि: शुल्क क्रिकेट समर कैंप के साथ - साथ युवा क्रिकेटरों के लिए सब खेलो- सब जीतो टी -20 किक्रेट प्रतियोगिता हरिओम स्पोर्ट्स एवं टाउन क्लब और डी सी सी क्लब के सौजन्य से आयोजित की जा रही है। पूर्व ईस्ट जोन चैयरमेन व क्रिकेट प्रशिक्षक हरिओम झा ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए कहा कि गर्मी की छुट्टियां यानी मौज - मस्ती के दिन हंसते खिलखिलाते हुए कुछ नया सीखने, गुनने का समय नये दोस्त बनाने का मौसम स्कूली दिनचर्या की औपचारिकता से परे मन का करने का मौका देने वाली फुर्सत उधम मचाने और उत्साह को जीने का अवकाश
क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के 25 वर्ष पूरा होने पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। प्रशिक्षण शिविर के जिन खिलाड़ियों ने इन 25 बर्ष में राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर बेहतरीन खेलें हैं और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिए हैं उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।नौनिहाल क्रिकेटर एवं युवा क्रिकेटरों के लिए खास कर 15 दिवसीय नि :शुल्क क्रिकेट समर कैंप एवं सब खेलो सब जीतो टी -20 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होने जा रही है
रजिस्ट्रेशन शुल्क-: नि: शुल्क
स्थल-पूर्णिया जिला स्कूल स्टेडियम मैदान(अपराह्न 03:30 बजे से संध्या 06 बजे तक। संपर्क मोबाइल नंबर:-9934468640,15 दिवसीय नि: शुल्क क्रिकेट समर कैंप में भी विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभावान खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपर, क्षेत्ररक्षण एवं नि :शुल्क समर कैंप के विभिन्न आयोजन के प्रतिभाशाली युवाओं को पुरुस्कार दिए जाएंगे।



Post a Comment