पूर्णियाँ/सिटी हलचल न्यूज़
पिछले 12 वर्षों से एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में संघर्ष जारी है, जो पिछले कुछ महीनों से काफी तीव्र गति पकड़ चुका है। पूर्णिया में एयरपोर्ट के लिए यहां के प्रबुद्ध नागरिकों विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ग्रीन पूर्णिया अधिवक्ता विचार मंच अखिल भारतीय वैश्य महासभा अधिवक्ताओं डॉक्टरों शिक्षकों छात्र-छात्राओं पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण संघर्ष समिति और पेंशनर समाज के लोगों के द्वारा लगातार एयरपोर्ट निर्माण के लिए धरना प्रदर्शन एवं सभा का कार्य किया जा रहा हैl इस आलोक में सफलता की एक ऊंचाई के तहत एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और बिहार सरकार के मध्य मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग के तहत एयरपोर्ट बनाने के क्षेत्र में गतिशीलता आई है
मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग के तहत एयरपोर्ट के लिए 15 एकड़ जमीन सहित रोड कनेक्शन की स्वीकृति बिहार सरकार द्वारा मिल जाने से एयरपोर्ट निर्माण की दिशा का मार्ग प्रशस्त हो चुका है अधिवक्ता विचार मंच के जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार दीपक उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की सूझबूझ का स्वागत किया है। सभी शर्तों को पूर्ण किए जाने से पूर्णिया में एयरपोर्ट बनना लगभग सुनिश्चित हो गया है। यह पूर्णिया की जनता का विकास के क्षेत्र में उड़ान माना जा सकता है
एयरपोर्ट बन जाने के बाद पूर्णिया के विकास में वह पर्यटन के क्षेत्र में असीमित प्रगति होने की संभावना है। तथा यहां के युवाओं को रोजगार मिलने की भी संभावना प्रबल हो गई है। संसार के मानचित्र में पूर्णिया का स्थान एयरपोर्ट बन जाने के बाद प्रखरता के साथ दिखेगी इस शुभ कार्य के लिए आंदोलनरत सभी आंदोलनकारियों एवं राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार को बहुत-बहुत बधाई दी है।



Post a Comment