Top News

दुर्घटना में घायल दूसरे बच्ची की हालत चिंताजनक, वाहन चालक की हुई पहचान


अमौर/सिटी हलचल न्यूज़
पूर्णियाँ: अमौर थाना क्षेत्र में एक स्कार्पियो वाहन की ठोकर से एक बच्ची के मौत के बाद दूसरी बच्ची की भी हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार को भवानीपूर पंचायत के वार्ड न० 08 उड़ानटोली गांव के समीप बायसी-दिगलबैंक राज मार्ग 99 पर घटी है जहां उड़ानटोली गांव निवासी मो मुन्ना की 08 वर्षीय बेटी हसनती घायल हो गई थी वही अपनी डेढ़ वर्षीय बहन जासमीन की मौत हो गई थी। घटना के बाद भाग रहे स्कार्पियो न० बीआर 11 क्यू 1579 की भी पहचान हो गई है

मिली जानकारी के अनुसार उक्त घायल बच्ची को पूर्णिया से भी भागलपूर रेफर कर दिया गया है। गरीबी निर्धनता के कारण उक्त घायल बच्ची को भागलपूर ले जाना संभव नहीं हो सका है और परिजनों द्वारा पूर्णिया के एक निजि क्लिनिक में ही उपचार कराया जा रहा है, जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनीं हुई है।
वही दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बाइक से पीछा कर दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो को हलालपूर झांगरटोली ईंट भट्ठा के समीप पकड़ लिया। स्कार्पियो चालक ने वाहन को छिपाने की नीयत से ईंट भट्टा मार्ग में स्कार्पियो को लेकर जा रहा था

किन्तु ईंट भट्टा के आगे मार्ग नहीं होने कारण बौखलाहट में वहां एक बिजली के खंभे से स्कार्पियो टक्कर मारी दिया। स्कार्पियो चालक की पहचान कुनाल कुमार यादव पिता राजेन्द्र प्रसाद यादव साकिन रहुआ, थाना बायसी रूप में की गई है। ज्ञात हो कि स्कार्पियो मालिक राजेन्द्र प्रसाद यादव अमौर प्रखंड में जीपीएस पद पर कार्यरत थे उनके पुत्र कुनाल कुमार यादव बैसा प्रखंड में कार्यपालक सहायक पद पर कार्यरत हैं,जो मौका देख स्कार्पियो को छोड़कर भागने में सफल हो गये है। वहीं पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post