मुरलीगंज/सिटी हलचल न्यूज़
मधेपुरा: मुरलीगंज गोलीकांड में दोनों पक्ष के द्वारा थाना में मामला दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने कहा कि गोली लगने से घायल संजय कुमार भगत के बयान पर मामला दर्ज हुआ है। जिसमें आरोपी पंकज कुमार निराला उर्फ पंकज पटेल को मौके वारदात से गिरफ्तार कर लिया गया था। वही पंकज पटेल के तरफ से उनके साला ने मारपीट, रंगदारी मांगने सहित अन्य आरोप लगाते हुए पांच लोगों को नामजद कर मामला दर्ज कराया है
उन्होंने कहा कि मामले का गंभीरतापूर्वक जांच किया जा रहा है। बता दें कि रविवार को गोलबाजार स्थित भगत धर्मशाला में भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम से पहले विवाद के दौरान गोली चलाई गई थी। जिसमें नगर पंचायत वार्ड दस निवासी संजय कुमार भगत जख्मी हुए थे। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था। भाजपा नेता पंकज पटेल ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलाई थी
घटना का कारण यह सामने आया कि पैसा लेन देन के विवाद को लेकर कहासुनी, गाली गलौज, मारपीट के दौरान गोली चलाई गई। बहरहाल घटना के बाद तरह तरह की चर्चाएं गर्म है। मुरलीगंज का माहौल सामान्य है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।



Post a Comment