किशनगंज/सिटी हलचल न्यूज़
टाउन थाना पुलिस ने 39 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्ताऱ किया है। मालूम हो की बकरीद पर्व को लेकर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर की गई कारवाई में उक्त सफलता पुलिस को मिली है।ALTF प्रभारी संजय यादव को गुप्त सूचना मिली थी की बड़े पैमाने पर पुराना खगड़ा में शराब धंधेबाज ने शराब को छुपा कर रखा है
जिसके बाद दल बल के साथ एएलटीएफ प्रभारी संजय यादव मौके पर पहुंचे और तस्कर मोहम्मद सलमान, निवासी पुराना खगड़ा को धरदबोचा। वही मौके का फायदा उठा कर दो धंधेबाज फरार हो गए। बता दे की पुलिस ने जब उसके घर की तलाशी ली तो इसके पास से 220 पीस टेट्रा पैक शराब बरामद किया गया है। गिरफ्तार तस्कर सलमान सहित फरार टिंकू व तनवीर के विरुद्ध टाउन थाना में केस दर्ज कर लिया गया है
पुलिस ने गिरफ्तार सलमान को जेल भेज दिया है और अन्य दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि तीनों आरोपी बंगाल से शराब लाकर शहर में होम डिलीवरी का धंधा करते है। बहरहाल पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।



Post a Comment